सीवान, अप्रैल 22 -- पचरुखी, एक संवाददाता। जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के आलापुर गांव में मंगलवार की अहले सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसनपुरवा टोला, रामपुर निवासी 35 वर्षीय नवीन सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नवीन सिंह गैस सिलेंडर लेकर बाइक से गैस भराने जा रहे थे। इसी दौरान आलापुर गांव में सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों चालक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। यह भी पढ़ें- पचरुखी में बाइक की आमने सामने की टक्कर में अधेड़ की गई जान आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल सीवान के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक इलाज के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.