बुलंदशहर, जून 10 -- औद्योगिक क्षेत्र की सरकारी कॉलोनी में बुधवार को गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में किराएदार का घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जबकि आग बुझाने के प्रयास में वह झुलस गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सरकारी कॉलोनी निवासी जयवीर सिंह के मकान में जनपद फरुखाबाद निवासी सुनील किराए पर परिवार सम्वत रहते हैं और कंपनी में नौकरी करते हैं। सुनील बुधवार को घर आए गैस सिलेंडर को चूल्हे से जोड़कर जांच कर रहे थे। उन्हें सिलेंडर से गैस रिसाव होने का संदेह था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर में लगी आग से मचा हड़कंप, सामान जलकर राखआग बुझाने का प्रयास आग बुझाने का प्रयास करते समय सुनील झुलस गए। उस समय घर में उनकी पत्नी गुड...