महोबा, फरवरी 8 -- महोबा, संवाददाता। टेंट हाउस में गैस सिलेंडर में एकाएक आग लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस की सक्रियता से आग से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। शहर कोतवाली के पास उजाला टेंट है। शनिवार को टैंट के बाहर रखा एक गैस सिलेंडर लीकेज के बाद एकाएक आग लग गई। टैंट संचालक राकेश सिंह ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस के साथ दमकल भी मौके पर पहुंच गई और गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाकर काबू पाया गया। बस्ती में सिलेंडर में आग लगने से आस पास के लोग सहम गए। आग से किसी भी प्रकार को कोई खास नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई हताहत हुआ। दमकल ने गैस के उपयोग में सावधानी बरतनें पर जोर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.