बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के अंबारी गांव में खाना पकाने के दौरान नरेश पासवान के रसोई में गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल दस्ता घटनास्थल पर पहुंच कड़ी मशक्कत से आब पर काबू पाया। इसमें गृहस्वामी का पुत्र इंदल कुमार बुरी तरह झुलस गया। रसोई में रखे कई सामान जल गए। घायल युवक को इलाज हेतु अस्पताल में किया जा रहा है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.