लखनऊ, मार्च 6 -- नगराम के देवीखेड़ा गांव में गुरुवार दोपहर रसोई घर में खाना पकाते वक्त गैस सिलेंडर में रिसाव होने से महिला की साड़ी में आग लग गई। महिला के शोर मचाने पर परिवार के लोग बचाने के लिए दौड़े। परिजनों ने किसी तरह आग को बुझाया और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पतौना मजरा देवीखेड़ा गांव निवासी जग मोहन यादव किसान है। किसान ने बताया कि गुरूवार को दोपहर पत्नी नीरजा यादव (40) रसोईघर पर गैस चूल्हे पर खाना पका रही थी। इस बीच रसोई गैस सिलेंडर में अचानक गैस रिसाव होने लगा। इस दौरान आग रसोई गैस सिलेंडर में लग गई। जबतक नीरजा कुछ समझ पाती की आग उसकी साड़ी में लग गई। आग को देखकर पत्नी चिल्लते हुए रसोई घर से बाहर की ओर भागी। शोर सुनकर परिजन घर में पहुंचे। वहां देखा कि नीरजा आग के गोले की तरह जल रही थी। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.