मिर्जापुर, जून 5 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास गुरुवार को भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। आग से नगदी समेत गृहस्थी जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। रोडवेज बस स्टैंड निवासी शीला देवी के पुत्र के शादी की सालगिरह मनाने के लिए रिश्तेदार जुटे थे। कच्चे मकान में भोजन तैयार करते समय गैस सिलेंडर में अचानक रिसाव होने लगा। जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। घर के लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर आस-पास के लोग जुट गए। फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत बाद आग पर काबू पाया। तब तक कच्चा मकान और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़िता शीला ...