गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, खाना बनाते समय किशोरी झुलसी
बदायूं, जून 2 -- सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव कुर्बानपुर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक किशोरी झुलस गई, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गांव कुर्बानपुर निवासी उमरजहां 17 वर्ष पुत्री कमरुल हसन घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क उठी। यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, खाना बनाते समय किशोरी झुलसी किशोरी जब तक कुछ समझ पाती, तब तक वह आग की चपेट में आ गई और झुलस गई। शोर सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.