मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। गोदाई फुलकाहा नोनिया टोला वार्ड 10 में मंगलवार देर शाम खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव से भड़की आग में एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग की लपटें काफी तेज थीं। इस दौरान टोला में अफरातफरी मची रही। आग से 10 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। अगलगी में अनाज, कपड़े, गहने व अन्य सामान जल गए। अग्निपीड़ितों में संगीता देवी, फूल कुमारी देवी, प्रेमशीला देवी, सीता देवी, गीता देवी, शांति देवी, मुनक्का देवी, शिवकली देवी, नगीना देवी, राधिका देवी, रेखा देवी, शिबू देवी शामिल हैं। इधर, बुधवार को विधायक अजीत कुमार ने अग्निपीड़ितों के बीच अनाज, कपड़ा, कंबल एवं 12-12 हजार रुपए का चेक दिया। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.