हाजीपुर, जनवरी 3 -- बिदुपुर,संवाद सूत्र। बिदुपुर प्रखंड के बाजीतपुर सैदात पंचायत के गोविंदपुर गांव वार्ड 05 में शनिवार को गैस सिलेंडर में हुए रिसाव के कारण अचानक घर में लगी आग से लाखों की संपति जलकर स्वाहा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अगलगी की घटना में तीन लाख रुपए नकद राशि, पलंग, टीवी, फ्रिज, बक्सा, पंखा, मोबाइल, ज्वेलरी सहित घरेलू समान आदि धू-धूकर जल गए। गोविंदपुर निवासी संजय भगत के घर में भोजन बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के लीक हो जाने से पूरे घर में आग लग गई। वही घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बिदुपुर पुलिस एवं अंचल कार्यालय को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंच कर आग पर नियंत्रण पाया। अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सरपंच धर्मेंद्र चौरसिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे। सरपंच श्री चौरसिया ने इस घ...