मोतिहारी, मई 11 -- सिकरहना, निज संवाददाता । ढाका थानान्तर्गत विसम्भरपुर गांव में सोमवार की सुबह करीब नौ बजे गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद लगी आग से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस कर जख्मी हो गये। जख्मी व्यक्तियों में संदेश कुमार (22), उनकी पत्नी रूबी कुमारी (19), पुत्री कनक कुमारी (1.5), संदेश कुमार की भाभी इन्दू देवी (42) व इन्दू देवी के पुत्र अर्जुन कुमार (17) शामिल हैं। सभी एक दूसरे को बचाने के दौरान झुलसकर जख्मी हो गये।

घटना का विवरण संदेश कुमार व उसकी भाभी इंदू देवी छज्जा से नीचे कूद कर जान बचायी। वहीं इंदू देवी की पुत्री रीतु कुमारी(6) को बचाने के लिए छत से नीचे फेंका गया जिसे नीचे खड़े लोगों ने कैच कर लिया। सभी जख्मी लोगों का इलाज ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया, जहां डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस...