गोरखपुर, मार्च 3 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र के रायगंज बाजार टोला में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सिलेंडर फट गया और घर में रखा कपड़ा, खाद्य सामग्री, लाखों रुपये के जेवरात तथा करीब छह लाख रुपये नकदी जलकर नष्ट हो गई। आग की चपेट में आकर रवि यादव गंभीर रूप से झुलस गए। वह खाना बना रही पूनम देवी को बचाने के प्रयास में चपेट में आ गए। आग से चेहरा झुलस गया है। सूचना पर नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, लेखपाल जगदीश प्रसाद और पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। पीड़ित परिवार ने भारी नुकसान की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि घर में होली के त्योहार के लिए पकवान बन रहा था, उसी समय हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.