बरेली, मई 11 -- सीबीगंज के गांव चंदपुर काजियान की रहने वाली 21 वर्षीय शहाना बी रविवार को देर रात गंभीर रूप से झुलसने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन ने बताया कि रविवार रात शहाना घर में खाना बना रही थी। अचानक लीकेज के कारण गैस सिलेंडर में आग लग गई और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। डॉक्टरों के मुताबिक युवती 50 प्रतिशत से अधिक झुलसी हुई है और उसकी हालत गंभीर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...