चंदौली, अप्रैल 20 -- नौगढ़। कस्बा बाजार नौगढ़ में संचालित एक बिरयानी सेंटर में रविवार को दोपहर करीब 11 बजे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगा। जिससे दुकान में रखा गया काउंटर, उपकरण सहित अन्य सामान धू-धू कर जलने लगा। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए भीगे बोरे और छोटे अग्निशमन यंत्र की मदद से सिलेंडर की आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। वहीं जल रहे काउंटर व अन्य सामानों को पानी डालकर बुझाया गया। घटना में दुकानदार अनिल केशरी आंशिक रूप से झुलस गया। जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। यह भी पढ़ें- अगलगी से बचाव को किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.