औरैया, अप्रैल 14 -- कुदरकोट, संवाददाता। एरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत समायन के मजरा लक्ष्मणपुर में सोमवार सुबह गैस सिलेंडर में आग लगने से एक झोपड़ी जलकर राख हो गई। हादसे में एक महिला झुलस गई, जबकि उसने सूझबूझ दिखाते हुए अपने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गांव निवासी महाराज सिंह शाक्य, बलराम शाक्य और सुनील शाक्य अपने पिता किशनलाल के साथ एक ही मकान में रहते हैं। मकान निर्माण कार्य चलने के कारण परिवार अस्थायी रूप से फूस की झोपड़ी में रह रहा था और वहीं खाना बना रहा था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे बलराम शाक्य की पत्नी शिवांगी खाना बना रही थीं। यह भी पढ़ें- झोपड़ी में लगी आग, बाइक समेत लाखों का माल जला उन्होंने बताया कि जैसे ही गैस पर कुकर रखा, सिलेंडर के पास से अचानक तेज लपटें उठने लगीं। आग की भयावहता को देखते हुए उन्होंने पहले झोपड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.