पीलीभीत, सितम्बर 11 -- पूरनपुर। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव बिहारीपुर में गुरुवार शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। हादसे में खाना बना रही किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उस की मौत हो गई। गांव निवासी मुनेंद्रपाल की बेटी अनुराधा गुरुवार शाम घर में खाना बना रही थी। चावल बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और सिलेंडर को बाहर ले जाकर आग बुझाई। तब तक अनुराधा गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग से महिला की मौत प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान...