फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- फतेहपुर। गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव के लिए फायर एक्सटिंग्विशर बॉल एक आधुनिक उपकरण है। तापमान बढ़ते ही यह तीन से पांच सेकेंड में तेज आवाज के साथ स्वतः सक्रिय हो जाती है। इसके अंदर से ड्राई केमिकल पाउडर निकलता है, जिससे छोटी-मोटी आग को बुझाया जा सकता है। इसके सक्रिय होने पर तेज आवाज होती है, जिससे आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी भी मिल जाती है और समय रहते सुरक्षा के उपाय किए जा सकते हैं। इस प्रकार लगाई जाए फायर बॉल

फायर बॉल की स्थापना फायर बॉल को गैस सिलेंडर के ऊपर करीब 10 से 40 सेंटीमीटर की ऊंचाई पर लगाया जा सकता है। हालांकि, इसे जमीन से करीब दो मीटर की ऊंचाई पर लगाना चाहिए। इसके लिए मेटल ब्रैकेट स्टैंड का इस्तेमाल किया जा सकता है। फायर बॉल पर सफेद तीर का निशान बना होता है, जिसे ऊपर की ओर रखना चा...