हरदोई, फरवरी 13 -- कछौना। सण्डीला फायर बिग्रेड प्रभारी भंवर सिंह के नेतृत्व में कस्बे के टाउन एरिया कार्यालय में एक जागरूकता शिविर में अग्निशमन टीम ने नागरिकों से अपील की। कहा गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट व घरेलू गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसके मद्देनजर बिजली के उपकरणों व ज्वलनशील पदार्थों के रख-रखाव में विशेष सावधानी बरतने के टिप्स दिए गए। गैस सिलेंडर में आग लगने पर उसे गीले बोरे या कंबल से ढककर ऑक्सीजन की आपूर्ति रोक कर आसानी से आग पर काबू पाने का प्रदर्शन किया गया। जागरूकता टीम ने आग लगने पर फायर ब्रिगेड को सूचित करने व दुर्गम स्थानों पर राहत एवं बचाव कार्य के जरूरी टिप्स दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.