रामगढ़, मई 7 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार गुरुवार को झामुमो रामगढ़ जिला समिति की ओर से रामगढ़ समाहरणालय परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल के समक्ष एक दिवसीय आक्रोशपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर में वृद्धि को लेकर झामुमो का धरना प्रदर्शनधरना-प्रदर्शन के मुख्य बिंदु धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर गरीब विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि लगातार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। घरेलू गैस सिलेंडर में 261 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर में 993 रुपये की वृद्धि ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.