गैस सिलेंडर मार पत्नी की हत्या, दिल्ली में दिल दहला देने वाली हत्या
नई दिल्ली, मार्च 30 -- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में एक शख्स ने छोटे गैस सिलेंडर से हमला करके पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान 32 साल की पूनम के तौर पर हुई है और आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना डीडीए जनता फ्लैट में हुई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दंपति की शादी 2020 में हुई थी और वे तकरीबन एक महीने पहले ही राजस्थान के चुरू जिले से दिल्ली रहने आए थे। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हेमंत तिवारी ने बताया, पड़ोसियों ने घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूनम को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।भाई को मदद करने पर हुई बहस उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.