गैस सिलेंडर महंगा होने पर प्रमोद तिवारी ने हमला बोला
प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी और बिजली बिल पर लगाए गए सरचार्ज को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक तरफ उत्तर प्रदेश की जनता पर बिजली बिल में 10 प्रतिशत सरचार्ज का बोझ डाला गया है, वहीं अब कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी वृद्धि कर आम लोगों की परेशानी और बढ़ा दी गई है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं पांच किलो वाले छोटे सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की वृद्धि की गई है। यह भी पढ़ें- जनता के ऊपर महंगाई का बोझ डाल रही मोदी सरकारः प्रमोद तिवारी उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वालों, ठेला लगाने वाले छोटे कारोबारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.