नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम जनता, खासकर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। पम्मा ने कहा कि रसोई गैस हर घर की जरूरत है, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर की कीमतों पर तुरंत नियंत्रण किया जाए और जरूरतमंद लोगों को राहत देने के लिए सब्सिडी बढ़ाई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...