गैस सिलेंडर फटने से मकान ढहा, भाई-बहन की मौत
वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लहरतारा में मंगलवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से एक मंजिला मकान ढह गया। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उसकी मां समय दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।लहरतारा में स्वर्गीय आद्या प्रसाद का मकान है। इसमें उनकी पत्नी गिरिजा देवी, 28 वर्षीय बेटी प्रीति, 30 वर्षीय पुत्र ओम और परिवार के अन्य सदस्य रहते थे। मंगलवार सुबह खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के चलते एक मंजिला मकान गिर गया। हादसे में भाई-बहन दोनों की मौत हो गई है, जबकि उसकी मां समेत अन्य दो लोग घायल हैं। मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.