जौनपुर, मार्च 20 -- मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नगर के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में गुरुवार की रात 12 बजे एक घर में गैस सिलेंडर फटने काफी नुकसान हो गया। आग लगने से गृहस्वामी गंभीर रूप से झुलस गया। कमरे की छत फट गई, दीवार गिर गई और खिड़की टूट गई। कमरे में रखा गैस चूल्हा, बर्तन आदि जलकर नष्ट हो गए।मोहल्ला निवासी दीपक सोनी उर्फ सोनू पुत्र रामजी सोनी के घर में गैस सिलेंडर से अचानक हुए रिसाव के कारण भीषण आग लग गई। जोरदार धमाका के साथ गैस सिलेंडर फट गया। गृहस्वामी दीपक सोनी आग बुझाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलस गए। रात करीब 12 बजे दीपक सोनी परिवार के साथ घर में सो रहे थे। अचानक कमरे में गैस भर जाने से सभी को सांस लेने में परेशानी होने लगी। दीपक सोनी की नींद खुली तो उन्होंने स्थिति को भांपते हुए देखा कि गैस सिलेंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.