प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- कुंडा (प्रतापगढ़), संवाददाता। कमरे में गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में महिला जिंदा जल गई। सिलेंडर फटने के धमाके से घर की छत और दीवार फट गई। घर के सामने नीम के पेड़ पर रखे पुआल में आग लगने से पूरा पेड़ जलने लगा। पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान पहुंचे तो घंटों बाद आग पर काबू पाया गया। किसी तरह लोग भीतर घुसे और महिला को बाहर निकाला तो उसका शरीर पूरी तरह से जल चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे गड़रियन का पुरवा हथिगवां गांव निवासी राजू पाल सब्जी का कारोबार करता है। यह भी पढ़ें- जलाई गई महिला की मौत, पति व ससुरालियों की तलाश उसकी 32 वर्षीय पत्नी रेनू पाल एक कमरे वाले घर में गृहस्थी रखने के साथ ही उसी में किराने की दुकान चलाती है और उसी में खान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.