गाजियाबाद, मई 10 -- गाजियाबाद के मोदीनगर में रसोई गैस सिलेंडर दिलाने के बहाने युवती को खेत में ले जाकर कथित तौर पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा युवती का अश्लील वीडियो बनाकर दो दिन तक उसे ब्लैकमेल भी किया गया। पुलिस ने इस संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- प्रीपेड बिजली मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, UP सरकार ने बदली नीति मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती के घर में रसोई गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। उसने अपने पड़ोस में रहने वाले 40 वर्षीय अरविंद कुमार से यह बात बताई। इस पर अरविंद शुक्रवार दोपहर को युवती को सिलेंडर दिलाने की बात कहकर धोखे से अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह युवती को ईख के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.