बगहा, मई 7 -- चितरंजन कुमार गुप्ता सिकटा। कंगली थाने के सबैठवा गांव से खाली घरेलू गैस सिलेंडर जब्ती मामले की जांच बुधवार की शाम एसडीओ अभिजीत कुमार गोविंदा ने की। डीएम तरनजोत सिंह के निर्देश पर एसडीओ श्री गोविंदा ने आरोपी प्रमेश कुमार की पत्नी निर्मला देवी के अलावे ग्रामीणों से पूछताछ की।इस दौरान एसडीओ ने कंगली थाने के सीसीटीवी फुटेज को भी गहनता से देखा।एसडीओ ने जांच प्रभावित नहीं हो जिसे लेकर इस बाबत कुछ भी नहीं बताया तथा कहा कि मामले के आरोपी प्रमेश कुमार की पत्नी व शिकायतकर्ता निर्मला देवी समेत ग्रामीणों का ब्यान लिया गया है।जांच प्रतिवेदन वरीय अधिकारी को भेजा जायेगा।यहां यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर जब्ती की जांच बतां दे कि पुलिस अधीक्षक डाॅ.शौर्य सुमन ने कार्रवाई कर कंगली थानाध्यक्ष मोहम्मद लाडले को निलंबित कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...