अंबेडकर नगर, मार्च 9 -- दुलहूपुर। जलालपुर कोतवाली पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का एक भरा हुआ गैस सिलेंडर भी बरामद किया है। सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के हाजीपुर स्थित प्राइमरी स्कूल के पास घेराबंदी कर मोहल्ला गंजा निवासी रमेश उर्फ बिप्पी ठठेरा पुत्र राजू ठठेरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली में पहले से ही चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक मामले में चोरी का गैस सिलेंडर और दूसरे मामले में पारदर्शी डिब्बे में रखे 1250 रुपये की बरामदगी दिखाई गई है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव, उपनिरीक्षक ममता यादव, का...