रुडकी, अप्रैल 29 -- झबरेड़ा। एक व्यक्ति ने गांव के ही दो लोगों पर घर से गैस सिलेंडर चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि ग्राम लाठरदेवा हुण निवासी जोगेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को उसके घर में रखा गैस सिलेंडर चोरी हो गया है। आरोप लगाया कि गांव के ही दो लोगों ने गैस सिलेंडर चोरी किया है। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर चोरी के सिलेंडर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनों को कोर्ट में पेश किया है। यह भी पढ़ें- दुकानदार को गोली मारने के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.