बाराबंकी, मार्च 16 -- दरियाबाद। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय से गैस सिलेंडर चोरी का मामला सामने आया है। सोमवार की सुबह टहलने निकले ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की बात कही है। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सराय शाहआलम के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फुरकान अहमद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार सुबह अपने खेत घूमने गए थे। उन्होंने देखा कि गांव का ही एक युवक विद्यालय परिसर में किचन के पास खड़ा दिखाई दिया। जिसके बाद प्रधान प्रतिनिधि ने विद्यालय के अन्दर जाकर देखा तो किचन का ताला टूटा पड़ा था और युवक उन्हें देखकर भागने लगा तभी प्रधान प्रतिनिधि फुरकान ने उसे पकड़ लिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फुरकान ने बताया कि ...