फिरोजाबाद, अप्रैल 24 -- गैस की किल्लत से चूड़ी जुड़ाई श्रमिक परेशान हैं। कई-कई दिन गैस के इंतजार में भट्ठी ठंडी रहती है तो काम भी नहीं हो पा रहा है। घर का चूल्हा भले ही लकड़ी से जल रहा हो, लेकिन आमदनी बंद होने से इस पर भी असर पड़ रहा है। इस स्थिति में शहर के चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। श्रमिकों को चूड़ी जुड़ाई कार्य के लिए गैस सिलेंडर दिलाया जाएगा। श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन होने पर उन्हें गैस कंपनियों के माध्यम से 5 किलो का गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- चूड़ी जुड़ाई को श्रमिकों को मिलेगा 5 किलो का सिलेंडर चूड़ी श्रमिकों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए जिला अधिकारी रमेश रंजन ने आपूर्ति विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। शिविर में 65 चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों ने गैस सिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.