गंगापार, मार्च 29 -- लगभग एक महीने से चल रहे खाड़ी युद्ध के बीच पेट्रोलियम पदार्थ की किल्लत की अफवाह से आम आदमी के साथ-साथ ग्रामीण महिलाएं भी अपने चूल्हे को लेकर चिंतित हो उठी हैं। शनिवार को कोरांव की जेबी इंडेन गैस और भारत गैस के बैदवार स्थित दिशा शोरूम पर केवाईसी कराने और बुकिंग कराने के लिए दर्जनों महिलाएं परेशान रहीं। कई महिलाएं सुबह से शोरूम बन्द होने तक गैस सिलेंडर के लिए इतना आतुर थी कि जैसे उनके घरों में कई दिनों से भोजन ही नही बन रहा हो। अभी तक ऐसी स्थिति बाजारों में रहने वाले उन लोगों की देखने को मिलती थी जिनके परिवार पूरी तरह केवल गैस सिलेंडर पर आधारित रहते हो। कोरांव से लगभग 28 किमी दूर हड़िया गांव की सरला, नेवढ़िया पाल की कमला देवी, बंशीपुर की सुगनी, हरदिया की अमरावती और राजपुर की कविया ने बताया कि उन्होने उज्जवला गैस का कनेक...