जामताड़ा, मार्च 18 -- गैस सिलेंडर के लिए मची अफरा-तफरी, सुबह से लंबी कतारों में खड़े उपभोक्ता जामताड़ा, प्रतिनिधि।सप्लाई चैन में ब्रेक आने की वजह से जिले में गैस सिलेंडर की अचानक मांग बढ़ गई है। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। खासकर बुधुडीह स्थित गैस गोदाम में बुधवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे अव्यवस्था की स्थिति देखने को मिली। सुबह के शुरुआती घंटों से ही लोग गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए। कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन को मौके पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और वितरण प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहे। मौके पर मौजूद उपभोक्ता नसीम अंसारी ने बताया कि वे सुबह से ही लाइन में खड़े हैं और उन्हें उम...