निज प्रतिनिधि, अप्रैल 1 -- बिहार के बेगूसराय जिले में रसोई गैस सिलेंडर के चक्कर में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफरा गांव की है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। वह 9 महीने की गर्भवती थी। हत्या का आरोप उसके पति राजा चौधरी पर लगा है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने मंगलवार रात को घर में खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की मांग की थी। फिर पति ने आवेश में आकर पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मौत की सूचना मिलते ही बुधवार को लक्ष्मी देवी के मायके वाले बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कुछ देर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया। बेगू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.