मऊ, मार्च 15 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में पिछले करीब एक सप्ताह से रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं का जद्दोजहद जारी है। एक सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को घंटे लाइन लगानी पड़ रही है। अल सुबह से ही लोग लाइन में लग जा रहें, इसके बाद भी लोगों को नही मिल पा रही है।रविवार सुबह को दोहरीघाट क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर स्थित एचपी गैस गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह पांच बजे से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट गई थी। एक सिलेंडर के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, गैस की गाड़ी लगभग नौ बजे पहुंची। उपभोक्ताओं का कहना है कि करीब एक पखवारे से क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत बरकरार है, लेकिन जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। गैस सिलेंडर लेने आए तौकीर, विरेंद्र, पप्पू आदि ने बताया कि पिछले तीन दिन से वह लोग गैस सिलेंडर के लिए गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.