चंदौली, अप्रैल 13 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। ईरान और इजरायल अमेरिका के बीच फिलहाल अल्प युद्ध विराम भले हो गया हो लेकिन अभी गैस के संकट का असर कम नहीं हुआ है। जिले में अब भी लोग रसोई गैस से लेकर कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं। पीडीडीयू नगर में सिख समुदाय की ओर से तीन दिवसीय बैसाखी कार्यक्रम चल रहा है। बुधवार को वहां लंगर का आयोजन है। लेकिन सिलेंडर नहीं मिलने से आयोजक परेशान हैं। वहीं सकलडीहा सहित जिले के विभिन्न बाजारों कस्बों के अलावा ग्रामीण क्षत्रों में सिलेंडर के लिए लंबी लाइन लग रही है। शादी विवाह के लोग भी परेशान हैं।पीडीडीयू नगर स्थित गुरुद्वारे पर सिख समुदाय की ओर से तीन दिवसीय बैसाखी पर्व चल रहा है। बुधवार को वहां सबद कीर्तन के साथ बड़े पैमाने पर लंगर का आयोजन होगा। जहां हजारों लोग लंगर में प्रसाद ग्रहण करते हैं। आयोजको...