लखनऊ, मार्च 28 -- इटौंजा,(लखनऊ) संवाददाता। राजधानी के इटौंजा क्षेत्र के अटेसुवा गांव में शनिवार को एक किसान के घर में गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में घर में रखा हजारों रुपये का सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, अनाज और नगदी जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। गांव निवासी किसान मेवा लाल ने बताया कि सुबह रसोई में गैस पर खाना बन रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में रिसाव हो गया। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे मकान में फैल गईं। आग इतनी तेजी से बढ़ी कि घर में रखे टीवी, फ्रिज, कूलर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा घर में रखा हजारों रुपये का अनाज, नगदी और बेड भी आग की भेंट चढ़ गए।घटना की सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.