कौशाम्बी, अप्रैल 15 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पुरामुफ्ती थाने के कुसवां गांव स्थित रेलवे फाटक समीप मंगलवार शाम रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए धमाके से किराने की दुकान में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग से दुकान में रखा सामान और नकदी जल गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।कुसवां रेलवे फाटक के समीप ही भंवर सिंह पुत्र राम सिंह ने किराने और चाय की दुकान खोल रखी है। मंगलवार शाम वह अपनी दुकान में चाय बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और कुछ ही पलों में आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- करनैलगंज में धू-धूकर जली बाइक, चपेट में आई किराना दुकान में लाखों का नुकसान तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और दुकान के साथ-साथ घर के द...