प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कामर्शियल गैस सिलेंडर और पांच किलो के छोटे सिलेंडर के दाम में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। चौक स्थित पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नेताओं ने सरकारी तेल कंपनियों द्वारा कीमत बढ़ाने के फैसले की निंदा की और तत्काल दाम वापस लेने की मांग की।कांग्रेस पदाधिकारियों ने इसे प्रधानमंत्री की ओर से श्रमिकों को मई दिवस पर दिया गया 'तोहफा' बताते हुए कहा कि पांच राज्यों के चुनाव तक महंगाई को जानबूझकर रोके रखा गया। पिछले तीन महीनों में कुल 1303 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह भी पढ़ें- सिलेंडर की कीमत में इजाफा जबरन वसूली : कांग्रेस बैठक में कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से इस बढ़ोतर...