रुडकी, मार्च 10 -- झबरेड़ा, संवाददाता। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव सुलेमान मलिक ने मंगलवार को कहा कि गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी से गरीबों पर मार पड़ी है। भक्तोंवाली में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने और 25 दिन बाद ही सिलेंडर मिलने के नियम से कालाबाजारी की आशंका भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद विकास के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं। प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। छोटी नौकरियों के लिए भी हजारों युवा आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली व्यवस्था की स्थिति भी खराब है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.