सोनभद्र, जून 7 -- सोनभद्र/शक्तिनगर, हिटी। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में शनिवार को 29 रुपये बढ़ोतरी होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस साल मार्च में 60 रुपया प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी, जिसे मिलाकर कुल दाम अब 89 रूपया तक बढ़ चुके हैं। लगातार घरेलू रसोई गैस के मूल्य में इजाफा होने से गृहणियों के साथ घर मालिकों को भी परिवार चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा होने से महिलाएं परेशानमहिलाओं की चिंता रहवासी रिंकी,आरती देवी, मंजू आदि गृहणियों का कहना है कि लगातार घरेलू रसोई गैस के बढ़ोत्तरी पर सरकार को रोक लगाना चाहिए। बताया कि घरेलू बजट के असंतुलन मानसिक तनाव और भोजन पकाने के विकल्पों में कटौती करनी पड़ती है। रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि से घर का पूरा मासिक ग...