बागेश्वर, मार्च 11 -- रसोई गैस के दामों में वृद्धि पर उत्तराखंड क्रांति दल ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्मय से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जल्द गैस के बढ़ती कीमत कम करने की मांग की है। ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश कोरंगा के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल से मिले। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में किसी प्रकार का कोई आपातकाल नहीं है। एलपीजी गैस में अनियंत्रित वृद्धि से देश भर के गरीब किसान और आमजन परेशान हैं। जनता को अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने बढ़ते दाम कम करने की मांग की है। इस मौके पर भास्कर बोरा, ललित बिष्ट, सुनील दत्त जोशी, कैलाश चंदोला, रोहित थायत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...