गैस सिलेंडर के घंटों लाइन में खड़े रहते है उपभोक्ता
चंदौली, अप्रैल 6 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण क्षेत्र में कमर्शियल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ता से लेकर दुकानदार परेशान है। कनेक्शन होने के बाद भी कमर्शियल गैस सिलेंडर तो दूर एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलने पर दुकानदार और फास्ट फूड रेस्टूरेंट संचालक परेशान है। इस दौरान दुकानदार कोयले एवं गोबर के उपले से काम चला रहे है। ग्रामीण क्षेत्र में बुकिंग के बाद कुछ डीलरों की ओर से होम डिलेवरी की सुविधा दी जा रही है। वही कई जगहों पर घंटों लाइन लगाना पड़ रहा है। सकलडीहा कस्बा के अरविंद जायसवाल, विनोद केशरी, अनिल केशरी, पिंटू चौरसिया, बैजू सोनी, अरविंद राजभर आदि ने बताया कि गैस की समस्या को लेकर भले राहत का दावा किया जा रहा है, लेकिन गैस की किल्लत जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.