चंदौली, मार्च 29 -- सकलडीहा। क्षेत्र में कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ता से लेकर दुकानदार परेशान है। कनेक्शन होने के बाद भी कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से दुकानदार और फास्ट फूड रेस्टूरेंट संचालक परेशान है। इस दौरान कई दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। समय से सामान तैयार नहीं होने पर काफी परेशानी हो रही है। दुकान का किराया से लेकर कारीगरों का मजूदरी को लेकर दुकानदार परेशान है। वही कोयला का दाम भी बढ़ गया है। इससे दिक्कत और बढ़ गई है। कस्बा के मिठाई, चाय दुकानदार भगवान दास यादव, बृजेश यादव ने बताया कि सिलेंडर की समस्या होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.