देहरादून, मार्च 14 -- रुड़की। शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चंद्रशेखर चौक पर गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। नेताओं ने कहा कि महंगाई से आम जनता का बजट बिगड़ गया है। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर कहासुनी भी हुई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वह केवल ट्रैफिक और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.