नई दिल्ली, मार्च 15 -- एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती डिमांड के कारण लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा है और बहुत सी लोग इस टेंशन में हैं कि सिलेंडर खत्म हो गया तो वह क्या करेंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर खाना पकाने के ऐसे तरीके वायरल हो रहे हैं जो खाना फटाफट बनाने के बारे में। कुछ तरीके तो ऐसे हैं जिनकी वजह से लोग कंफ्यूज भी हो रहे हैं कि कहीं इन तरीकों से खाना बनाने पर न्यूट्रीशियन वैल्यू तो कम नहीं हो जाएगी? ऐसे में हेल्थ कोच रयान फर्नांडो ने 5 सिंपल हैक्स के बारे में बताया है, जिन्हें अपनाकर आप गैस सिलेंडर की बचत भी कर सकते हैं और सेहत को भी कोई नुकसान नहीं होगा। 1) हर चीज को भिगोएं एक्सपर्ट कहते हैं कि खाना पकाने से पहले हर चीज को भिगोएं। जब आप चावल को 30 मिनट के लिए भिगोते हैं तो वह 25 परसेंट तेजी से पत जाते हैं। इसके अलावा रात भर भिगी हुई दाल ...