मुरादाबाद, मार्च 24 -- रसोई गैस सिलेंडर को लेकर मची आपाधापी के बीच उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर फर्जी डिलीवरी के मैसेज आने से उपभोक्ताओं में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख पति एवं सैनी समाज के जिलाध्यक्ष दो वीर सिंह सैनी एसडीएम प्रीति सिंह से मिलकर कालाबाजारी की आशंका जताते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी के मैसेज प्राप्त हो रहे हैं जल्दी उनको सिलेंडर नहीं मिले हैं। उप जिलाधिकारी में तत्काल पूर्ति निरीक्षक को जांच के आदेश दिए तो पूर्ति कार्यालय के सहायक विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...