हजारीबाग, मार्च 9 -- गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी से जनता परेशान हजारीबाग हमारे प्रतिनिधिघरेलू रसोई गैस की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता कुणाल यादव ने केंद्र सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दाम बढ़ाकर केंद्र सरकार ने पहले से महंगाई की मार झेल रही आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। रसोई गैस आज हर घर की जरूरत है। ऐसे में इसकी कीमत में बार-बार बढ़ोतरी होने से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी भी लगभग समाप्त हो चुकी है। ऐसे में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के सामने भी गैस सिलेंडर भरवाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। कई जगहों पर गरीब परिवार गैस सिलेंडर की बढ़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.