सहरसा, अप्रैल 7 -- सहरसा, नगर संवाददाता। आगामी 13 अप्रैल को खरमास समाप्त होने के बाद अगले सप्ताह से शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है। उससे पहले सगाई, रिंग सेरेमनी, हल्दी आदि के रस्म की तैयारी शुरू हो गई है। शादी विवाह वाले घरों में मेहमानों का आवागमन का सिलसिला शुरू होने वाले हैं। लेकिन इसी बीच रसोई गैस सिलेंडर की हो रही किल्लत के कारण लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है। इतना ही नहीं गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत ने होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबारियों को संकट में डाल दिया है। 13 अप्रैल से खरमास समाप्त होते ही 15 अप्रैल से शादी विवाह का सीजन शुरू हो जाएगा । शादी-ब्याह के सीजन से पहले शहर में कमर्शियल गैस सिलिंडरों की भारी किल्लत ने छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े कैटरिंग कारोबारी को परेशानी मे डाल दिया है। गैस सिलेंडर की भार...