सोनभद्र, मार्च 15 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र में बीते चार दिनों से रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। गैस एजेंसियों पर समय से सिलेंडर नहीं मिलने के कारण लोगों को कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसका असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, ढाबों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर भी पड़ रहा है।उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की आपूर्ति बाधित होने से उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कई लोगों की बुकिंग होने के बावजूद डिलीवरी में देरी हो रही है, जिससे रसोई का काम प्रभावित हो रहा है। वहीं गैस एजेंसियों से जुड़े लोगों के अनुसार बीते चार दिनों में नगर में मात्र दो लोड गैस सिलेंडर ही पहुंचे हैं, जबकि सामान्य तौर पर यहां प्रतिदिन लगभग एक लोड सिलेंडर की खपत होती है। इससे स्थिति अव्यवस्थित हो गई है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.