सहरसा, मार्च 21 -- सहरसा, नगर संवाददाता। अमेरिका ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण पिछले कुछ समय से रसोई गैस की भारी किल्लत के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गैस गोदामों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इस संकट की स्थिति को देखते हुए लोगों को खाना पकाने के वैकल्पिक साधनों की ओर मुड़ने पर मजबूर कर दिया है। जिसके कारण बाजार में इंडक्शन चूल्हे की मांग में अप्रत्याशित उछाल आया है। हालांकि सहरसा में जिला प्रशासन की सक्रियता के कारण धीर-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। गोदाम पर गैस वितरण बंद कर दिया गया है। होम डिलीवरी से स्थिति को सामान्य किया जा रहा है। वहीं युद्ध की अनिश्चितता को देखते हुए लोग आगे की परेशानियों से बचने के लिए इंडक्शन चुल्हा ...